Search

रामगढ़ : सिख रेजीमेंट सेंटर ने शुरू किया पेड़ लगाओ अभियान

Ramgarh :  सिख रेजिमेंटल सेंटर, रामगढ़ छावनी में शुक्रवार को 74 वें वन महोत्सव और कारगिल विजय दिवस के मौके पर पेड़ लगाने का अभियान शुरू किया गया. जिला वन विभाग के साथ मिलकर पेड़ लगाने का अभियान शुरू किया गया है. मौके पर सिख रेजिमेंट के कमांडेंट ब्रिगेडियर शैलेश सती और सिख रेजिमेंट के कई अधिकारी सहित रामगढ़ जिला वन अधिकारी नीतीश कुमार मौजूद थे. मौके पर ब्रिगेडियर शैलेश सती ने कहा कि भारतीय सेना में पर्यावरणीय ज़िम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्धता है. इस अभियान के दौरान विभिन्न प्रकार के 500 से अधिक पौधे लगाए जा रहे हैं. इस पहल से क्षेत्र के मौजूदा हरियाली में और वृद्धि होगी. अभियान में सैनिक, परिवार और बच्चे भी शामिल होंगे. इनका संदेश "हरा भूमि, स्वच्छ भूमि" है. इसका मुख्य लक्ष्य पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना है. इसे भी पढ़ें :बेरमो">https://lagatar.in/bermo-west-bengal-encroached-land-gomiya-mla-will-raise-the-matter-in-the-assembly/">बेरमो

: पश्चिम बंगाल ने कब्जाया जमीन, गोमिया विधायक विधानसभा में उठाएंगे मामला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp