Search

 
 
 

रामगढ़ : SIS कंपनी के कर्मी को गोली मारकर 29 लाख की लूट

 
Ramgarh :  रामगढ़ थाना क्षेत्र के झंडा चौक के पास स्थित एलआईसी ऑफिस से बाइक सवार अपराधियों ने एसआईएस कंपनी के कर्मी को गोली मार दी और 29 लाख लूटकर फरार हो गये. गोली लगने के कारण ददन कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया. फायरिंग के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर अपराधियों की धरपकड़ में जुटी हुई है. (पढ़ें, राज्य">https://lagatar.in/top-priority-is-to-listen-pain-people-state-and-remove-it-hemant-soren/">राज्य

की जनता का दर्द सुनना और उसे दूर करना है सर्वोच्च प्राथमिकताः हेमंत सोरेन)

 कैश वैन में लोड किये जाने थे 29 लाख

जानकारी के मुताबिक, 29 लाख रुपये कैश वैन में लोड करना थे. इसको लेकर पहले से ही एलआईसी ऑफिस के बाहर कैश वैन खड़ी थी. एलआईसी ऑफिस से सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में जैसे ही 29 लाख रुपये कैश वैन में रखने के लिए ले जाया जा रहा था, तभी पहले से घात लगाये अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग के कारण वहां अफरा-तफरी मच गयी. अपराधियों ने इसका फायदा उठाया और रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गये. इस दौरान लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने सिक्योरिटी गार्ड को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इसे भी पढ़ें : अनहोनी">https://lagatar.in/unfortunate-fire-broke-out-in-rims-girls-hostel-found-under-control/">अनहोनी

: रिम्स गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, पाया गया काबू, हताहत नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही