Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : छठी कॉमन रिव्यू मॉनिटरिंग टीम ने रामगढ़ का दौरा किया, विकास से जुड़ी बातों पर विस्तार से चर्चा की, दिये निर्देश

Advertisement
Advertisement
Ramgarh :  केंद्र सरकार द्वारा गठित छठे कॉमन रिव्यू मॉनिटरिंग टीम इस समय रामगढ़ जिले के दौरे पर है. दौरे के दूसरे दिन टीम के सदस्य डॉक्टर हेमंता कुमार उन्मति ने रामगढ़ उपायुक्त माधवी मिश्रा, उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा सहित अन्य अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर बैठक की. मौके पर उन्होंने योजनाओं के बेहतर संचालन एवं ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ देने के संबंध में विस्तार से चर्चा की. टीम ने रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड का भी दौरा किया. इसे भी पढ़ें-यूपी">https://lagatar.in/up-assembly-fourth-phase-of-campaigning-ends-voting-on-59-seats-on-23-february/">यूपी

विधानसभा : चौथे चरण का प्रचार थमा, 23 फरवरी को 59 सीटों पर वोटिंग

पतरातू प्रखंड  का भी दौरा किया 

  तमिलनाडु के पूर्व मुख्य सचिव डॉ. राजीव रंजन के नेतृत्व में पतरातू प्रखंड के दौरे के दौरान टीम के द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन के तहत हरिहरपुर पंचायत में मत्स्य पालन, माध्यमिक विद्यालयों में संचालित स्मार्ट क्लास एवं मॉडल आंगनबाड़ी सहित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण कर कार्यों का जायजा लिया. वहीं उन्होंने बेहतर संचालन एवं ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ देने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. इस दौरान रामगढ़ जिले के जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही