Search

 
 
 

रामगढ़: विश्व आदिवासी दिवस समारोह का एसपी ने किया उद्घाटन

 
Ramgarh: जिला में विश्व आदिवासी दिवस समारोह काफी धूमधाम से मनाया गया. सरकारी एवं गैर सरकारी स्तर से आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की जिला में धूम रही. जिला टाउन हॉल में विश्व आदिवासी दिवस समारोह के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. जिसका उद्घाटन एससी चंदन कुमार और एसपी अजय कुमार ने किया. एसपी अजय कुमार ने समुदाय के लोगों से शिक्षा के महत्व को समझने और आदिवासी महापुरुषों से प्रेरणा लेने की अपील की. साथ ही समाज के जो बच्चे प्रतिभावान हैं, उनकी प्रतिभा को बढ़ाने में हर प्रकार का सहयोग देने की बात कही है. कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने जल, जंगल, जमीन की सुरक्षा, आदिवासियों के उत्थान और आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार सहित विभिन्न बिंदुओं पर अपने विचार रखें. साथ ही आदिवासी समाज से मंचासीन अतिथियों ने शिक्षा की ओर उन्मुख होने के लिए प्रेरित किया. साथ ही जल, जंगल और जमीन की रक्षा का संकल्प लिया. इसे भी पढ़ें -राज्यसभा">https://lagatar.in/rajya-sabha-debate-between-chairman-jagdeep-dhankhar-and-jaya-bachchan-opposition-walkout/">राज्यसभा

: सभापति जगदीप धनखड़ और जया बच्चन के बीच बहस, विपक्ष का वॉकआउट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही