Search

 
 
 

रामगढ़: एसपी ने किया रजरप्पा थाने का निरीक्षण, दिए निर्देश

 
Ramgarh: एसपी अजय कुमार मंगलवार को सीसीएल रजरप्पा स्थित रजरप्पा थाना पहुंचे. जहां उन्होंने रजरप्पा थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने शिरिस्ता, मालखाना, शेल व विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान शेल में साफ सफाई की कमी पाई गई. उन्होंने थाना प्रभारी को शेल की साफ सफाई करने का निर्देश दिया.साथ ही गिरफ्तार आरोपियों के लिए बेहतर कंबल की भी व्यवस्था करने की बात कही.इसके अलावे उन्होंने आमलोगों के साथ दोस्ताना संबंध बनाने की भी बात कही. साथ ही सैप के जवानों की सभी समस्याओं को भी दूर करने की बात कही. इसके बाद उन्होंने सभी पदाधिकारियों के साथ क्राइम संबंधित बैठक किया. जिसमें लंबित काण्डों के निष्पादन, लंबित वारण्ट कुर्की, महिला सुरक्षा पर चर्चा किया. साथ ही उन्होंने रजरप्पा इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय को लंबित कांडो को जल्द निष्पादन करने का भी निर्देश दिया. मौके पर रामगढ़ एसपी ने कहा कि होली पर्व शांति से सम्पन्न हो चुका है. अब आने वाले त्यौहार ईद और रामनवमी पूजा शांति के साथ संपन्न हो, इसपर विशेष ध्यान दें. उन्होंने असामाजिक तत्वों को कड़ा निर्देश दिया हैं कि यदि त्यौहारों में किसी भी तरह की अशांति फैलाने की कोशिश की गई तो ऐसे लोगों को सीधा जेल भेजा जाएगा. इसे भी पढ़ें – औरंगजेब">https://lagatar.in/aurangzeb-grave-dispute-curfew-in-nagpur-fadnavis-said-police-was-targeted-in-a-planned-manner/">औरंगजेब

कब्र विवाद : नागपुर में कर्फ्यू, फडणवीस ने कहा, योजनाबद्ध तरीके से पुलिस को निशाना बनाया गया…
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

Google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही