Search

 
 
 

रामगढ़ एसपी ने दुर्गा पूजा के दौरान विधि व्यवस्था का लिया जायजा

दुर्गा पूजा के दौरान जिले में विधि-व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए रामगढ़ पुलिस अलर्ट मोड में है. किसी भी प्रकार की समस्या न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए एसपी अजय कुमार ने रविवार की रात खुद कमान संभाली.
 

Ramgarh : दुर्गा पूजा के दौरान जिले में विधि-व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए रामगढ़ पुलिस अलर्ट मोड में है. किसी भी प्रकार की समस्या न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए एसपी अजय कुमार ने रविवार की रात खुद कमान संभाली. 

 

एसपी बुलेट पर सवार होकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकले. उनके साथ कई पुलिस पदाधिकारी और जवान भी साथ थे. एसपी ने अपनी पूरी टीम के साथ रामगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया.

Uploaded Image

 

इस दौरान अजय कुमार ने पूजा समिति के सदस्यों से बात की और जगह-जगह तैनात पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि रामगढ़ की जनता हर हाल में खुद को सुरक्षित महसूस करे, यही उनका मुख्य उद्देश्य है.



Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही