Search

रामगढ़ :  एसपी ने कई थानेदारों का किया तबादला समेत जिला की 5 खबरें

Ramgarh : एसपी ने बड़े पैमाने पर इंस्पेक्टर और थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया है.  रामगढ़ एसपी पीयूष पांडेय ने 24 घंटे के अंदर अपने नव पदस्थापित स्थान पर योगदान देने का आदेश दिया है. इन पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया.
  1. रोहित महतो को रामगढ़ थाना के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी बनाया गया है.
  2. सुशील कुमार बने पतरातू अंचल के इंस्पेक्टर.
  3. विपिन कुमार को बनाया गया मांडू अंचल का इंस्पेक्टर.
  4. रविंद्र प्रसाद बने यातायात इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी.
  5. विनय कुमार को बनाया गया कुजू ओपी का प्रभारी.
  6. रघुनाथ सिंह बने पतरातू थाना प्रभारी.
  7. अनंत कुमार सिंह बने बरलांगा थाना प्रभारी.
  8. अवधेश कुमार को बनाया गया मांडू थाना प्रभारी.
  9. बलवंत दुबे को बनाया गया बेस्ट बोकारो घाटो ओपी प्रभारी.
  10. राजदीप कुमार को बनाया गया भदानी नगर ओपी प्रभारी.
  11. दुर्गा शंकर मंडल को बनाया गया प्रभारी डीसीबी शाखा पुलिस कार्यालय रामगढ़.
  12. गौतम कुमार को भेजा गया रामगढ़ थाना.
दूसरी खबर

सीसीएल के आवंटित क्वार्टर में तोड़फोड़ को लेकर थाना में आवेदन

सीसीएल भुरकुंडा कोलियरी से सेवानिवृत कार्यालय अधीक्षक (ओएस) शंकर झा के अधिनस्थ रिभर साइड भुरकुंडा स्थित आवास संख्या 2 सीआर 12 को भुरकुंडा प्रबंधन ने ओवरमैन पप्पू सिंह के नाम आवंटित किया है. इस बावत भुरकुंडा पीओ ने लिखित चिट्ठी जारी की है. चिट्ठी में पप्पू सिंह को सुरक्षा विभाग से आवास प्राप्ति की लिखित सूचना कार्यालय को देनी है. मामले पर पप्पू सिंह ने बताया कि सुरक्षा विभाग द्वारा आवास में ताला लगाने के बाद भी शंकर झा द्वारा क्वार्टर में बने एक्सटेंशन को ताला तोड़कर तोड़-फोड़ की जा रही है. इसकी सूचना मिलते ही सीसीएल भुरकुंडा सुरक्षा पदाधिकारी रामकुंजल महतो ने भुरकुंडा ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. इसमें कहा है कि शंकर झा 31 जनवरी को सेवानिवृत हो चुके हैं. उक्त आवास में शंकर झा द्वारा तोड़-फोड़ का कार्य कराया जा रहा था. इसकी सूचना पप्पू सिंह द्वारा मिलने के बाद आवास में सुरक्षा विभाग द्वारा ताला लगा दिया गया था. इधर पप्पू सिंह ने बताया कि सुरक्षा विभाग के ताला लगाने के बाद भी शंकर झा द्वारा ताला तोड़कर तोड़फोड़ करते हुए दरवाजा, खिड़की सहित अन्य समान निकालने का काम किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :11">https://lagatar.in/santhals-will-answer-bjps-secretariat-gherao-on-april-11-jmm/">11

अप्रैल को भाजपा के सचिवालय घेराव का जवाब संथाल से मिलेगा : झामुमो
तीसरी खबर

मंडा पूजा को लेकर ग्रामीणों की बैठक, कमेटी का गठन

मंडा पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर रविवार को कुसियारा मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों ने बैठक की. सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि आगामी 28-29 मई को मंडा पूजा धूमधाम से मनाया जायेगा. पूजा की सफलता को लेकर कमेटी का गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष कुरसे मुखिया संदीप उरांव, सचिव निर्मल महतो, कोषाध्यक्ष रामश्याम सिंह, उपाध्यक्ष सूरज जसवाल, बिरजू मुंडा व करण महतो, सह कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह, सयोजक अजित महतो, मोहित महतो, कृष्णा उरांव, रोहन मुंडा, धनेश्वर मुंडा व अनिल महतो, संरक्षक हरकनाथ महतो, केतर महतो, सुनील उरांव, हरेंद्र उरांव, जोशीलाल महतो व मनोज महतो, संगठन सचिव अशोक महतो, राजू महतो, विष्णु ठाकुर व बिनोद उरांव, मिडिया प्रभारी रामकुमार महतो, सुरक्षा प्रभारी भरत लिंडा, रघु उरांव, जितेन्द्र उरांव, गणेश करमाली, राजेश महतो व भरत महतो, बजनिया प्रभारी रघुनाथ महतो व बैजनाथ महतो, पूजा सामग्री संचालन होरीलाल मुंडा व मेघनाथ मुंडा, कार्यकारिणी समिति में प्रेम लिंडा, नवीन महतो, राहुल, सुजीत, शैलेश, शैलेंद्र, नवीन, पवन, प्रीतम, उदय, अमर शामिल हैं. चौथी खबर

सात दिवसीय लोक नृत्य का समापन

सांस्कृतिक कार्य निदेशालय पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार के सौजन्य से लोकनृत्य कार्यशाला सह प्रस्तुति का आयोजन किया गया. सात दिवसीय लोक नृत्य का समापन समाहरणालय परिसर के टाउन हॉल में बड़े ही धूमधाम से हुआ. मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि आलोक सिंह, राष्ट्रीय मानवाधिकार के अध्यक्ष अरुण कुमार मधेशिया, वैश्य समिति के अध्यक्ष डोमन प्रसाद गुप्ता, सचिव नरेंद्र गुप्ता, नगर परिषद के उपाध्यक्ष मनोज महतो मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें :बीजेपी">https://lagatar.in/make-secretariat-siege-program-successful-laxmikant-vajpayee/">बीजेपी

प्रभारी तीन दिवसीय प्रवास पर पहुंचे, सचिवालय घेराव को सफल बनाने की अपील

सांसद ने संस्था के कार्यों की सराहना की

सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि कर्णधार एक ब्रांड है. यह संस्था सांस्कृतिक और सामाजिक दोनों है. इस संस्था के बारे में मैंने पहले भी सुन रखा है. झारखंड की संस्कृति को बचाने में कहीं ना कहीं संस्था का भी हाथ है. ऐसे प्रोग्राम होते रहना चाहिए. विक्रांत गुप्ता ने कहा कि हमारी संस्था 2014 से लगी हुई है और झारखंड सरकार की योजना में काम कर रही है. पांचवीं खबर

जीसस चर्च में मना ईस्टर पर्व

रिभर साइड भुरकुंडा स्थित बुधबाजार गेस ऑफ जीसस चर्च में रविवार को ईस्टर पर्व मनाया गया. इस दौरान प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ. इसका संचालन पास्टर राजशेखर ने किया. प्रार्थना सभा में उपस्थित मुख्य अतिथि रांची अनुग्रह आश्रम के महानिदेशक डॉक्टर रामराज डेविड ने मसीही परिवार को संबोधित करते हुए कहा कि प्रभु यीशु हमसब प्राणियों के पाप से छुटकारा के लिए इस धरती पर अवतरित होकर सेवा की. प्रभु यीशु दया, करूण व प्रेम के सागर हैं. उनके निर्दोष होने पर भी उन्हें क्रूस पर चढ़ाकर मारकर गाड़ दिया गया. लेकिन तीरसे दिन वे जीवित हो उठे. उन्होंने हमलोगों को बचाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी. प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलना हमसबों का दायित्व है. प्रार्थना सभा के बाद भोज का भी आयोजन किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp