Search

 
 
 

Ramgarh : तेज रफ्तार हाइवा ने युवक को रौंदा, मौत से आक्रोशित लोगों ने की सड़क जाम

पतरातू के पीवीयूएनएल अस्पताल के सामने शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हुआ. यहां एक तेज रफ्तार हाइवा ने युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान गयाछूरा के रूप में हुई है और वह पीवीयूएनएल के आईसीएच कैंटीन में कार्यरत था. गयाछूरा मूल रूप से टिकलागढ़ ओडिशा का रहने वाला था
 
रामगढ़ जिले की खबरें

Ramgarh :  पतरातू के पीवीयूएनएल अस्पताल के सामने शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हुआ. यहां एक तेज रफ्तार हाइवा ने युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान गयाछूरा के रूप में हुई है और वह पीवीयूएनएल के आईसीएच कैंटीन में कार्यरत था. गयाछूरा मूल रूप से टिकलागढ़ ओडिशा का रहने वाला था.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गयाछूरा सुबह ड्यूटी पर जा रहा था, तभी पीवीयूएनएल अस्पताल के सामने तेज रफ्तार हाइवा ने उसे टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि वाहन युवक को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद हाइवा सहित चालक फरार हो गया. 

 

स्थानीय लोगों की सूचना पर गयाछूरा का भाई घटनास्थल पर पहुंचा और मामले की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाकर पतरातू थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को जब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कीय 

 

इधर हादसे के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों और परिजनों ने सड़क जाम कर दी और दोषी वाहन चालक की शीघ्र गिरफ्तार करने की व उचित कार्रवाई की मांग की. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही