Search

 
 
 

रामगढ़ : पीवीयूनएल पतरातू में स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत

 
Ramgarh: पीवीयूनएल पतरातु में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ आरके सिंह, सीईओ एवं देवदीप बोस, जीएम (ओ एंड एम) द्वारा प्रोजेक्ट ऑफिस में सभी कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर किया गया. इसके बाद स्वच्छता रैली प्रोजेक्ट ऑफिस से शुरू होकर क्लिम्स गेट जाकर समाप्त हुई. रैली में स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया गया. शपथ समारोह के दौरान इस पखवाड़ा के दौरान आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई. स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान वृहद पैमाने पर सफाई अभियान एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया. कर्मचारियों और उनके परिजनों एवं बच्चों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी जागरूकता फैलाने की दिशा में प्रयास किए जायेंगे. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-arun-singh-gave-mantra-of-victory-to-manish-jaiswal/">हजारीबाग

: अरूण सिंह ने मनीष जायसवाल को दिया जीत का मंत्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही