Ramgarh : रामगढ़ विधानसभा उप चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है. बॉडरों को सील कर दिया गया है. लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है. डीसी माधवी मिश्रा और एसपी पीयूष पांडे के निर्देश पर जिले में कई स्टेटिक सर्विलांस और फ्लाइंग स्क्वायड टीम का गठन किया गया है, जो लगातार जांच अभियान चला रहा है. इसी क्रम में बुधवार को स्टेटिक सर्विलांस टीम ने मांडू थाना क्षेत्र से एक निजी वाहन से 6 लाख 40 हजार रुपए का कैश जब्त किया. जब्त राशि को संबंधित थाने में सुपुर्द कर इसकी सूचना जिले में गठित कैश रिलीज कमिटी को भेज दी गई है. अब आगे की कार्रवाई कमिटी द्वारा की जाएगी. वाहन में सवार लोगों से कैश का ब्योरा मांगा गया है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/in-hazaribagh-the-business-of-sealing-liquor-by-mixing-water-in-it-video-viral/">हजारीबाग
में शराब में पानी मिलाकर सीलबंद करने का चल रहा गोरखधंधा, वीडियो वायरल [wpse_comments_template]
रामगढ़ : स्टेटिक सर्विलांस टीम ने चलाया जांच अभियान, 6.40 लाख कैश जब्त

Leave a Comment