Search

रामगढ़ : स्टेटिक सर्विलांस टीम ने जब्त किया 10 लाख रुपए

Ramgarh :  रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान के लिए जिला प्रशासन ने कड़े कदम उठाये हैं. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा और पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे के निर्देश पर जिले में विभिन्न स्टेटिक सर्विलांस दल और फ्लाइंग स्क्वायड दल का गठन किया गया है. रविवार को स्टेटिक सर्विलांस दल द्वारा चलाए गए जांच अभियान के दौरान एक निजी वाहन की डिक्की से 10 लाख रुपए का कैश जब्त किया. जब्त राशि को संबंधित थाने में सुपुर्द कर इसकी सूचना जिले में गठित कैश रिलीज कमिटी को भेज दी गई है. इसके बाद कमिटी द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें: BREAKING:">https://lagatar.in/four-congressmen-including-alok-dubey-lal-kishorenath-were-expelled-from-the-party-for-6-years/">BREAKING:

6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित हुए आलोक दुबे, लाल किशोरनाथ सहित चार कांग्रेसी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp