Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : सर्वजन पेंशन योजना को लेकर नुक्कड़ नाटक, लोगों को किया गया जागरूक

Ramgarh : सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा शनिवार को रामगढ़ जिले के दुलमी प्रखण्ड अन्तर्गत जमीरा एवं पोटमदगा पंचायत में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. मेसर्स रैशका कला दल तथा पतरातू प्रखंड के लेम एवं सालगो में छोटानागपुर कला केंद्र के कलाकारों द्वारा गीत नाटक के माध्यम से लोगों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई. सर्वजन पेंशन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, केसीसी, नीलाम्बर-पीताम्बर जल समृद्धि योजना, फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सोना-सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना सहित अन्य योजनाओं के फायदे एवं उनका लाभ लेने की प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया गया. वहीं ग्रामीणों के बीच सरकार की विभिन्न योजनाओं से संबंधित पम्पलैट का भी वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें- बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-pickup-van-trampled-the-old-man-near-pw-chowk/">बहरागोड़ा

: पीडब्ल्यू चौक के पास पिकअप वैन ने वृद्ध को रौंदा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही