Search

 
 
 

रामगढ़ : जेइइ मेन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

 
Ramgarh: जेइइ मेन परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर तीन विद्यार्थियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया. लीला जानकी पब्लिक स्कूल रघुनाथपुरम पेटरवार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जेइइ मेन परीक्षा में सफल विशाल मेहता, बादल कुमार व आकाश बनर्जी को विद्यालय प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया. निदेशक नीरज कुमार सिन्हा व प्रधानाध्यापक अमर प्रसाद ने कहा कि इन विद्यार्थियों ने जेइइ मेन की परीक्षा शानदार प्रदर्शन कर अपने परिजनों और विद्यालय का नाम रोशन किया है. निदेशक ने इन सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की है. बता दें कि जेइइ मेन की परीक्षा में विशाल मेहता 99.82 परसेंटाइल के साथ झारखंड के तीसरा टॉपर बने हैं. कार्यक्रम का संचालन अभिषेक खन्ना ने किया. मौके पर कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-two-youths-died-in-separate-incidents-mourning/">हजारीबाग

: अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत, मातम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही