Search

 
 
 

रामगढ़ : अनुमंडल पदाधिकारी ने किया चेक नाका का निरीक्षण

 
जिले की अलग-अलग सीमाओं पर बनाए गए हैं कुल 6 चेक नाके उड़न दस्त दलों द्वारा भी चलाया जा रहा है औचक जांच अभियान Ramgarh:  जिले में स्वच्छ, स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के मद्देनजर निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन किया जा रहा है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार के निर्देश पर रामगढ़ जिले के अलग-अलग सीमाओं को चिन्हित कर कुल 6 चेक नाके बनाए गए हैं. इसी क्रम में रविवार को अनुमंडल पदाधिकारी आशीष गंगवार ने चेकनाकों का निरीक्षण कर प्रतिनियुक्त स्टेटिक सर्विलांस दलों द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया. वहीं उन्होंने स्वयं भी विभिन्न वाहनों की जांच कर नाके पर प्रतिनियुक्त अधिकारियों एवं पुलिस बल के जवानों को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए जांच अभियान चलाने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें-अर्जुन">https://lagatar.in/arjun-munda-launched-public-relations-campaign-in-khunti-counted-the-work-of-modi-government/">अर्जुन

मुंडा ने खूंटी में चलाया जनसंपर्क अभियान, मोदी सरकार के कामकाज को गिनाया

रामगढ़ जिले में कुल 6 चेक नाके

रामगढ़ जिले में प्रवेश करने हेतु निर्धारित अलग-अलग सीमाओं पर कुल 6 चेक नाके बनाए गए हैं, जिनमें पुनदाग टोल प्लाजा के समीप एक, पतरातू प्रखंड के तालाटांड एवं खलारी रोड में एक-एक, गोला प्रखंड अंतर्गत चौपादारू में एक, दुलमी प्रखंड में कुल्ही क्षेत्र में एक तथा मांडू प्रखंड अंतर्गत मांडू थाना के समीप एक, चेक नाके स्थापित किए गए हैं. वहीं स्वतंत्र वह निष्पक्ष निर्वाचन के मध्य नजर प्रतिनिधित्व उड़नदस्ता दलों द्वारा भी जिले के अलग-अलग क्षेत्र में औचक जांच अभियान चलाया जा रहा है. उक्त अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-national-parties-deceived-minorities-in-jharkhand-dr-parvez/">बोकारो

: झारखंड में राष्ट्रीय दलों ने अल्पसंख्यकों को छला- डॉ. परवेज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही