Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : अवैध रूप से हो रहे बालू के उठाव के विरुद्ध अनुमंडल पदाधिकारी ने की छापेमारी

Advertisement
Advertisement
Ramgarh : जिले में धड़ल्ले से चल रहे अवैध बालू के उठाव पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रही है. जिसे लेकर प्रशासन के द्वारा छापेमारी की जा रही. बालू के अवैध उठाव के लिए पहले ही कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. रविवार को रामगढ़ में अवैध रूप से हो रहे बालू के उठाव के विरुद्ध उपायुक्त रामगढ़  माधवी मिश्रा के निर्देश पर  अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन,  जिला खनन पदाधिकारी नितेश कुमार रंजन, अंचल अधिकारी पतरातू  शिव शंकर प्रसाद एवं मंटू चौधरी थाना प्रभारी बरकाकाना ने छापेमारी की. इसे भी पढ़ें - चाईबासा">https://lagatar.in/sri-akhand-path-of-sri-guru-granth-sahib-begins-at-gurudwara-in-chaibasa-prakash-parb-on-7th-september/">चाईबासा

के गुरुद्वारा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का श्री अखंड पाठ शुरू, 7 सितंबर को प्रकाश परब

बरकाकाना दामोदर नदी के घाटों पर हुई छापेमारी 

छापेमारी बरकाकाना दामोदर नदी के घाटों पर किया गया. जहां से छापेमारी कर रही टीम ने कई ट्रैक्टर बरामद किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि बरकाकाना क्षेत्र के विभिन्न नदी घाटों पर की छापेमारी की हई है. जिसमें से 12 वाहन संचालकों को अवैध रूप से बालू का उठाव करने को लेकर दोषी पाया गया है. जिसके बाद प्रशासन द्वारा सभी वाहनों को जब्त कर लिया गया और आगे की कार्रवाई की जा रही है. इसे भी पढ़ें -मॉर्निंग">https://lagatar.in/morning-consult-survey-narendra-modi-worlds-number-one-popular-leader-beat-joe-biden-and-boris-johnson-approval-rating-70-percent/">मॉर्निंग

कंसल्ट का सर्वे : नरेंद मोदी विश्व के नंबर वन पॉपुलर नेता, जो बाइडेन और बॉरिस जॉनसन को मात दी, अप्रूवल रेटिंग 70 फीसदी  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही