Ramgarh: रामगढ़ जिला के पीवीयूएन लिमिटेड पतरातू में समर कैंप का समापन शानदार समारोह के साथ हुआ. इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रवींद्र कुमार, सीईओ ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों की प्रतिभा बढ़ती है. उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में उत्कृष्ट काम करने के लिए टीम की प्रशंसा की. साथ ही स्वर्णरेखा महिला समिति और बाल भवन को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया. शिविर में आस-पास के 80 गांवों के छात्रों ने भाग लिया. साथ ही समर कैंप के समापन के मौके पर बच्चों के माता-पिता और पीवीयूएन समूह ने भाग लिया. सभी ने बच्चों की प्रशंसा की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-examination-department-of-kolhan-university-released-the-results-of-bds-second-and-third-year/">चाईबासा
: कोल्हान विवि के परीक्षा विभाग ने बीडीएस सेकंड और थर्ड ईयर का परिणाम किया जारी [wpse_comments_template]
रामगढ़: पीवीयूएन पतरातू में आयोजित समर कैंप का हुआ समापन
Leave a Comment