Search

 
 
 

रामगढ़ : मां छिन्नमस्तिके मंदिर में सुपरस्टार रजनीकांत ने की पूजा-अर्चना, फैंस के साथ खिंचवाई सेल्फी

 
Ramgarh : प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता रजनीकांत गुरुवार को रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिके मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे. मां छिन्नमस्तिके मंदिर में उन्होंने विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कर मां भगवती के आगे माथा टेककर उनका आशीर्वाद लिया. मंदिर के पुजारी दुलाल पांडा ने मां छिन्नमस्तिके की पूजा करवाई. पूजा-अर्चना के बाद रजनीकांत थोड़ी देर के लिए स्थानीय सीसीएल वीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचे. इस दौरान स्थानीय मीडिया से बातचीत करते हुए कहा मैं अपने फैन के साथ हूं. उन्होंने कहा कि झारखंड आकर बहुत अच्छा लगा. रजनीकांत ने कहा कि वह झारखंड के आध्यात्मिक दौरे पर योगदा सत्संग आश्रम आये हैं. यह उनका व्यक्तिगत दौरा है. इसके बाद वह अपने काफिले के साथ रांची लौट गए. इससे पूर्व रजनीकांत ने पुजारी एवं फैंस के साथ सेल्फी को खिंचवाई. बताते चलें कि वर्तमान में उनकी फिल्म जेलर खूब वाहवाही बटोर रही है. कमाई के मामले में उनकी यह फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है. मौके पर रामगढ़ एसपी पीयूष पांडेय, एसडीपीओ किशोर रजक, एसडीओ मो. जावेद, जीएम पीएन यादव, थाना प्रभारी हरिनंदन सिंह मौजूद थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/12-14.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/10-16.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : ‘प्रिंसिपल">https://lagatar.in/principal-says-dirty-talk-take-action/">‘प्रिंसिपल

साहब करते हैं गंदी-गंदी बात, करें कार्रवाई’
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही