Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : कायस्थ समाज का हित रखने वाले को चुनाव में समर्थन

Ramgarh: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक रविवार को महासभा के जिलाध्यक्ष अरूण कुमार सिन्हा के सिन्हा मार्केट स्थिति आवासीय परिसर में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरूण कुमार सिन्हा ने की. बैठक में अभाकाम के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य सहित सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और श्री श्री चित्रगुप्त महापरिवार के अध्यक्ष व महामंत्री शामिल हुए. बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अरूण कुमार सिन्हा ने कहा कि इस बार का लोकसभा चुनाव काफी अहम है. चुनाव में अभाकाम उसी दल को समर्थन देगा जो हमारे समाज के हितों का ख्याल रखेगा. हम देख रहे हैं कि हमारे समाज के लोगों को राजनीति में जो भागीदारी दी जानी चाहिये थी वह नहीं मिल रही है. मौके पर महामंत्री राजीव रंजन, बारमेश्वर प्रसाद, अखिल भारतीय का महासभा के विनोद श्रीवास्तव, राजेश कुमार, डॉ शंभू प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिन्हा, सुबोध कुमार सिन्हा, अमोद कुमार सिन्हा, धनंजय वर्मा, उपेंद्र कुमार सिन्हा, कमलेश सिन्हा, विरेंद्र कुमार सिन्हा, मुन्ना श्रीवास्तव, डॉ रोहित वर्मा, सूर्यवंश श्रीवास्तव, डॉ संजीव कृष्ण जमुआर, सुजीत सिन्हा, अवधेश सिन्हा, अधिवक्ता आनंद सिन्हा, मनोज सिन्हा, ज्योति सिन्हा, दीपक कुमार सिन्हा, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रशांत कुमार, संजय श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-padmashri-mukund-nayak-formed-central-manda-puja-committee/">रांचीः

पद्मश्री मुकुंद नायक ने किया केंद्रीय मंडा पूजा समिति का गठन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही