Search

 
 
 

रामगढ : आदिवासी महिला का समर्थन करें हेमंत- पुटूस

 
जुलाई में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर एनडीए ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को अपना प्रत्याशी घोषित किया है. वहीं विपक्ष की और से यशवंत सिन्हा प्रत्याशी के रूप में है. राष्ट्रपति चुनाव को लेकर रामगढ़ प्रदेश भाजपा नेता सह रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस ने ट्वीट कर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन करने की अपील की है. इसे भी पढ़ें- मांडर">https://lagatar.in/mandar-by-election-counting-will-start-at-8-am-on-sunday-amid-tight-security/">मांडर

उपचुनावः कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार सुबह 8 बजे शुरू होगी काउंटिंग

दलीय सीमाओं से परे जाकर करना चाहिए समर्थन- पुटूस

ट्वीट में धनंजय कुमार पुटूस ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कहा है कि एनडीए ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मूर्मू को राष्ट्रपति के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया है. एक आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च पद पर बैठने का मौका मिला है. इस स्थिति में दलीय सीमाओं से परे जाकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समर्थन करना चाहिए. इसे भी पढ़ें- मेदिनीनगर:">https://lagatar.in/medininagar-dead-body-found-hanging-in-the-house-police-engaged-in-investigation/">मेदिनीनगर:

घर में फंदे से लटकती मिली लाश, छानबीन में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही