Ramgarh/Rajrappa: सावन के अंतिम सोमवारी को रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. दूर-दूर से पहुंचे भक्तों में भगवान भोलेनाथ के प्रति गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला. रजरप्पा मंदिर क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से जंगली हाथियों के चहल-कदमी की खबरें ज्यादा सामने आई थीं. हालांकि, अंतिम सोमवारी को छिन्नमस्तिका मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी.
इसे भी पढ़ें:
लेकिन, भक्तों की भारी भीड़ के बीच हाथियों की मौजूदगी को लेकर लोगों में चर्चा भी रही. ऐसे में श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ भगवान से सकुशल दर्शन और यात्रा की कामना की. सावन के अंतिम सोमवार पर रजरप्पा में आस्था, उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें