Search

 
 
 

रामगढ़ : स्वास्तिक हॉस्पिटल का सांसद जयंत सिन्हा ने किया उद्घाटन

 

अस्पताल खुलने से स्थानीय लोगों को मिलेगा लाभ : जयंत सिन्हा 

Ramgarh : रामगढ़-गिद्दी मार्ग अंतर्गत बिंझार के समीप स्वास्तिक हॉस्पिटल का शुभारंभ किया गया. जिसका विधिवत उद्घाटन हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने फीता काटकर किया. इससे पूर्व सांसद के आगमन पर हॉस्पिटल के संचालक दिलीप कुमार, शंभू शरण ने बुके देकर उनका स्वागत किया. मौके पर जयंत सिन्हा ने कहा कि आप सभी के सहयोग से स्थानीय लोगों को अस्पताल से लाभ मिलेगा. वहीं, हॉस्पिटल के संचालक दिलीप कुमार व शंभू शरण ने बताया कि हॉस्पिटल में 24 घंटे आपातकालीन सेवा के साथ-साथ ओपीडी, आईपीडी, ईसीजी, पैथोलॉजी, जनरल फिजिशियन, जनरल सर्जरी, स्त्री एवं प्रस्तुति रोग, शिशु रोग विशेषज्ञ की व्यवस्था की गई है. इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रकाश मिश्रा, रंजीत पांडे, रणंजय कुमार उर्फ कुण्टू बाबू, सरदार अनमोल सिंह, रविंद्र शर्मा, लोजपा के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश रंजीत राम, रंजन फौजी, मनोज सिन्हा, प्रदीप कुमार चक्रवर्ती, दिलीप भुइयां, रोबिन गुप्ता, सरस्वती कुमारी, जया कुमारी, सोनी कुमारी, निशा कुमारी, मंजू कुमारी सहित कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-banna-gupta-met-raghuvar-and-abhay-singh-met-saryu-rai-speculations-intensified/">जमशेदपुर

: बन्ना गुप्ता ने रघुवर से और अभय सिंह ने सरयू राय से की मुलाकात, अटकलें तेज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही