Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : ताइवान का प्रतिनिधि मंडल चाइना कब्रिस्तान पहुंचा, सैनिकों को श्रद्धांजलि दी

Advertisement
Advertisement
Ramgarh :  ताइवान का प्रतिनिधि मंडल रामगढ़ जिला के जमीरा स्थित चाइना कब्रिस्तान पहुंच. यहां उन्होंने 667 शहीद सैनिकों की कब्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. ताइपे इकोनॉमिकल एंड कल्चरल सेंटर, नयी दिल्ली का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को बुजुर्ग जमीरा स्थित चाइना कब्रिस्तान पहुंचा. प्रतिनिधि मंडल में  बौशुआन गेर,  हैनपिन हुआंग, निदेशक तशाउ ई शुआन तथा केयर टेकर डेविड शामिल हैं. ताइवान के प्रतिनिधि मंडल ने चाइना कब्रिस्तान स्थित शहिद सैन्य अधिकारियों तथा सैनिकों के कब्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसे भी पढ़ें-जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-cyber-thugs-house-raided-more-than-4-lakh-recovered/">जामताड़ा

: साइबर ठग के घर छापेमारी, 4 लाख से ज्यादा बरामद जिसके बाद प्रतिनिधियों ने  कब्रिस्तान परिसर का जायजा भी लिया और चाइना कब्रिस्तान स्थित स्तूप पर पुष्पचक्र अर्पित कर बौद्ध मंदिर में प्रार्थना सभा की.बताते चलें कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों के साथ युद्धाभ्यास करते हुए 667 चीनी सैनिक शहीद हो गए थे. जिन्हें रामगढ़ जिले के जमीरा स्थित चाइना कब्रिस्तान में दफनाया गया था. यहां चीन के भारतीय दूतावास के अधिकारी सहित ताइवान के नागरिक और प्रतिनिधि मंडल अक्सर आते रहते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही