Ramgarh : शुक्रवार को यहां एक सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है.घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है. जानकारी के मुताबिक रामगढ़ थाना क्षेत्र के पटेल चौक स्थित सैनी होटल के समीप एक टेलर का ब्रेक फेल हो गया. जिसकी वजह से टेलर ने एक ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी. इससे ट्रैक्टर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. आगे जाकर टेलर ने हेमकुंत नामक एक बस को भी अपनी चपेट में लिया. जिससे बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी और विपरीत दिशा में मुड़ कर पलट गयी. साथ ही टेलर भी अनियंत्रित होकर पलट गया. बताया गया कि टेलर रांची की तरफ से रहा था. सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और घायलों के अस्पताल पहुंचने में मदद की. इसे भी पढ़ें-मोदी">https://lagatar.in/unprecedented-work-done-in-8-years-of-modi-government-excited-the-people-of-the-country-arjun-munda/">मोदी
सरकार के 8 साल में हुए अभूतपूर्व कार्यों ने देश की जनता को उत्साहित किया : अर्जुन मुंडा [wpse_comments_template]
सरकार के 8 साल में हुए अभूतपूर्व कार्यों ने देश की जनता को उत्साहित किया : अर्जुन मुंडा [wpse_comments_template]
Leave a Comment