Search

 
 
 

रामगढ़ : डीसी का मित्र बता शिक्षक को लगाया एक लाख का चूना

 
  • सीआरपीएफ अधिकारी बन शिक्षक को लिया झांसे में
  • पीड़ित शिक्षक ने रजरप्पा थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी
  • जिला प्रशासन ने पूर्व में दी थी फेक अकाउंट की जानकारी
Ramgarh : सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से साइबर साइबर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं. हाल ही में साइबर ठगी के शिकार हुए गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय, रामगढ़ में सहायक शिक्षक प्रेम दीप कुमार महतो ने रजरप्पा थाने में एक लाख रुपए की साइबर ठगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्रेम दीप ने बताया कि डीसी के फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से उन्हें कथित सीआरपीएफ पदाधिकारी सुमित कुमार का मैसेज प्राप्त हुआ. उक्त व्यक्ति ने सुमित कुमार का ट्रांसफर होने के उपरांत उनके घर के सामान बेचे जाने की बात कही. इसके बाद उन्हें 7978244036 मोबाइल नंबर से फोन आया कि मैं सीआरपीएफ ऑफिसर सुमित कुमार बोल रहा हूं. मेरा तबादला रांची से जम्मू हो गया है. मैं अपने घर का सारा सामान बेच रहा हूं. रामगढ़ डीसी मेरे मित्र हैं और वह अपना सारा सामान एक लाख 25 हजार रुपये में बिक्री करेंगे. डीसी का मित्र समझकर उन्होंने बारी-बारी से 50 हजार रुपए गुगल पे नंबर 9957194583 और 50 हजार रुपए फोन पे नंबर 9861183852 पर भुगतान कर दिया. मेरा सामान कब पहुंचेगा यह पूछने पर मुझे 45,500 रुपये का भुगतान करने को कहा गया. इसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि वह किसी फ्रॉड के चक्कर में फंस गए हैं. वहीं अपना पैसा वापस मांगने पर सुमित कुमार के द्वारा कहा गया कि कोई सामान नहीं मिलेगा और वह अपनी ड्यूटी करने जम्मू जा रहे हैं और उनका फोन आगे से ऑफ रहेगा. उसके द्वारा बताया गया कि 6 महीने बाद उन्हें पैसे मिलेगा.

जिला प्रशासन ने लोगों से की सावधान रहने अपील

इस मामले के बाद जिला प्रशासन द्वारा पुनः सभी से अपील की गई है कि वे इस तरह के किसी भी साइबर ठग के प्रलोभन से सावधान रहें. जिला प्रशासन, रामगढ़ द्वारा स्पष्ट किया जाता है कि डीसी चंदन कुमार का किसी भी सोशल मीडिया हैंडल पर कोई भी अकाउंट संचालित नहीं है. इसके अतिरिक्त विभिन्न सरकारी कार्यों व आवश्यक सूचनाएं आमजनों तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन, रामगढ़ द्वारा डीसी रामगढ़ के नाम से आधिकारिक फेसबुक, एक्स (ट्विटर) एवं इंस्टाग्राम पर अकाउंट संचालित किया जाता है. जिला प्रशासन द्वारा संचालित सोशल मीडिया हैंडल से किसी भी व्यक्ति को किसी भी तरह का कोई मैसेज नहीं किया जाता है और सभी लोगों से अपील है कि वे किसी भी फर्जी आईडी से कोई भी मैसेज आने पर किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया न दें. इसे भी पढ़ें : चंपाई">https://lagatar.in/champai-cabinets-decisions-200-units-of-free-electricity-to-tana-bhagat-families-increased-dress-allowance-of-state-employees-gifts-to-students/">चंपाई

कैबिनेट के फैसलेः टाना भगत परिवारों को 200 यूनिट फ्री बिजली, राज्यकर्मियों का बढ़ा पोशाक भत्ता, छात्रों को गिफ्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही