Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़: किशोर नव दंपति प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

Advertisement
Advertisement
Ramgarh: टाटा स्टील फाउंडेशन वेस्ट बोकारो ने अपनी रिश्ता परियोजना के माध्यम से दो दिवसीय गैर-आवासीय किशोर नव दंपति प्रशिक्षण का आयोजन किया. कार्यक्रम का उद्घाटन केशव कुमार रंजन, यूनिट हेड, टीएसएफ, वेस्ट बोकारो ने किया. कार्यक्रम में मांडू प्रखंड के आसपास की 14 ग्राम पंचायतों, जिनमें बड़गांव, नावाडीह, सोनडीहा, बारूघुटु पश्चिम, कुजू, बारूघुटु पूर्व बारूघुटु मध्य, बारूघुटु उत्तर, केदला दक्षिण, पिंडरा, केदला उत्तर और सारूबेड़ा शामिल थे, के विभिन्न पंचायतों के 17 दंपति और कुल 34 लोगों ने टीएसएफ़ वेस्ट बोकारो के कर्मचारियों के साथ भाग लिया. इसे भी पढ़ें- CBI">https://lagatar.in/cbi-hands-over-documents-to-ed-sisodia-will-be-booked-in-money-laundering-case-kejriwal-said-every-morning-starts-the-game-of-cbi-ed/">CBI

ने ED के हवाले किये दस्तावेज, सिसोदिया पर दर्ज होगा मनी लॉन्ड्रिंग का केस! बोले केजरीवाल, रोज सुबह CBI-ED का खेल शुरू कर देते हैं 
पदाधिकारियों ने कहा कि बाल विवाह से कई तरह के गंभीर परिणम होते हैं. कम उम्र में शादी उनकी बुनियादी स्वतंत्रता को रोक सकती है. दोनों शिक्षा और स्थायी आजीविका से वंचित रह जाते हैं. कहा कि छोटी उम्र में वे यौन स्वास्थ्य और अधिकारों के बारे में जागरूक भी नहीं होते हैं. लड़कियों को लड़कों की तुलना में बाल विवाह होने की अधिक संभावना रहती है. मान्यता के अनुसार पहला प्रसव अक्सर शादी के तुरंत बाद किया जाता है. इससे युवा मां और उसके बच्चे दोनों के स्वास्थ्य को खतरा रहता है. इस अवसर पर आदित्य सिंह टीएसएफ, वेस्ट बोकारो, गोरा चंद महतो, जेडसी, टीएसएफ, जामाडोबा और रिश्ता प्रोजेक्ट, वेस्ट बोकारो की टीम मौजूद थी. इसे भी पढ़ें- मनीष">https://lagatar.in/manish-sisodia-should-get-bharat-ratna-kejriwal/">मनीष

सिसोदिया को मिलना चाहिए भारत रत्न : केजरीवाल
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही