Search

रामगढ़ : चोरी का बिजली तार लदा टेंपो जब्त, दो गिरफ्तार

Ramgarh:  पुलिस ने चोरी के छह बोरी अल्युमिनियम विद्युत तार लदे टेंपो के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही पुलिस ने मोबाइल फोन भी बरामद किया है. इससे पहले पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र से चोरी किए गए तार को टेंपो में लाद कर कुज्जू की ओर ले जाया जा रहा है. पुलिस अधीक्षक ने इस सूचना पर कुज्जू ओपी प्रभारी को त्वरित कार्रवाई करने का आदेश दिया. पुलिस टीम नया मोड़ के निकट एक खड़े टेंपो को देखकर आगे बढ़ी. पुलिस को आता देख दो लोग टेंपो लेकर भागने लगे. पुलिस की टीम ने पीछा कर टेंपो को पकड़ा. पुलिस ने टेंपो से चोरी किए गए बिजली तार को बरामद कर रोहित कुमार और मोहम्मद फिरोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार मोहम्मद फिरोज का पुराना आपराधिक रिकार्ड है. छापामारी दल में कुज्जू ओपी प्रभारी दिगंबर पांडे, अयोध्या प्रसाद और सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे. इसे भी पढ़ें-कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-targeted-the-finance-minister-over-the-statement-related-to-electoral-bonds-said-bjp-wants-to-continue-the-loot/">कांग्रेस

ने चुनावी बॉन्ड संबंधी बयान को लेकर वित्त मंत्री पर निशाना साधा, कहा, भाजपा लूट जारी रखना चाहती है..
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/20rc_m_60_20042024_1-1-nnnn-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp