Search

 
 
 

रामगढ़ : साले ने ही सीसीएलकर्मी पर चलाई थी गोली, गिरफ्तार

 
कांड में शामिल  अन्य पांच अभियुक्तों की धरपकड़ का प्रयास जारी Ramgarh : रजरप्पा थाना क्षेत्र में सीसीएलकर्मी आशीष मुखर्जी पर फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. मामले में सीसीएलकर्मी आशीष मुखर्जी के साले को पुलिस ने धनबाद से गिरफ्तार किया है. सोमवार को रामगढ़ एसपी पीयूष पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बीते 16 जुलाई को सीसीएलकर्मी आशीष मुखर्जी फायरिंग घायल हो गए थे. उनका रांची में इलाज चल रहा है. घटना को लेकर रजरप्पा थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. मामले की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था. झारखंड">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/ranchi/">झारखंड

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
टीम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कांड के मुख्य अभियुक्त इंद्रनील बनर्जी को धनबाद के सुदामडीह थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. एसपी पीयूष पांडेय ने बताया कि इंद्रनील बनर्जी घायल सीसीएलकर्मी आशीष बनर्जी का साला है. अपने स्वीकारोक्ति बयान में उसने कांड में संलिप्तता स्वीकार की है. बताया कि उसकी बहन बबीता बनर्जी और जीजा आशीष बनर्जी के बीच घरेलू विवाद चल रहा था. मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है. इंद्रनील ने पांच अन्य लोगों के सहयोग से घटना को अंजाम दिया है. आरोपी इंद्रनील एसबीआई बैंक के मैनेजेरियल पोस्ट पर कार्यरत हैं. वहीं एसपी पीयूष पांडेय ने कहा कि पांचों सहयोगियों की धरपकड़ के लिए पुलिस प्रयास कर रही है. कांड में प्रयुक्त अपाची बाइक संख्या जेएच10 एटी 0533 को बरामद कर लिया गया है. छापेमारी दल में रामगढ़ एसडीपीओ किशोर कुमार रजक, पुनि हरि नंदन सिंह, थाना प्रभारी रजरप्पा गुलशन भेंगरा, संजय कुमार नायक, सौरभ कुमार, सोनू कुमार आदि कई शामिल थे. इसे भी पढ़ें : सरकारी">https://lagatar.in/read-three-important-news-of-ramgarh-together-with-dcs-meeting-to-upgrade-government-schools/">सरकारी

स्कूलों को उत्क्रमित करने को लेकर डीसी ने की बैठक समेत रामगढ़ की तीन अहम खबरें पढ़ें एक साथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही