Search

रामगढ़ : संभावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर उपायुक्त ने की बैठक, दिये निर्देश

Ramgarh : संभावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिये मंगलवार को उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुदर्शन मुर्मू से संभावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली. इस दौरान जिला पंचायती राज पदाधिकारी के द्वारा उपायुक्त को बताया गया कि चुनाव के लिये त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए स्थानों एवं पदों का आरक्षण एवं आवंटन के सत्यापन के उपरांत जिला गजट का प्रकाशन किया जा चुका है. मतदाता सूची की सॉफ्ट कॉपी आयोग को भेजी जा चुकी है. संवेदनशील तथा अति संवेदनशील मतदान केंद्रों को चिह्नित करने का कार्य कर लिया गया है. बज्र गृह एवं मतगणना केंद्रों की स्थापना कर ली गयी है तथा मतपेटियों की आवश्यकता का आकलन एवं उनकी उपलब्धता सुनिश्चित की गयी है. इसे भी पढ़ें-पीएम">https://lagatar.in/corporation-is-circling-rmc-for-284-beneficiary-electricity-connections-of-pm-awas-yojana/">पीएम

आवास योजना के 284 लाभुक बिजली कनेक्शन के लिए लगा रहे RMC का चक्कर निगम
जिला स्तर पर मतदाता सूची के मुद्रण का कार्य किया जा रहा है. मतदान कर्मियों के लिए जिला स्तर पर डेटाबेस संधारित करने का कार्य के साथ-साथ पंचायती राज पदाधिकारी ने कई अन्य कार्यों के संबंध में भी उपायुक्त को जानकारी दी. बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र के थाना प्रभारियों के साथ समन्वय करते हुए जल्द से जल्द कम्युनिकेशन प्लान तैयार कर जिला स्तर पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. वहीं उन्होंने के एएमएफ के तहत सभी मतदान केंद्रों सहित चुनाव के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले भवनों में मूलभूत सुविधाओं का पुनः आकलन करने एवं इससे संबंधित प्रतिवेदन जिला स्तर पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//