Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : राज्यपाल ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर मिशन लाइफ कैंपेन की शुरूआत की समेत 3 खबरें

Ramgarh : नमामि गंगे योजना के तहत रामगढ़ जिले में मनाए जा रहे हैं मिशन लाइफ कैंपेन के तहत मंगलवार को मां छिन्नमस्तिका सिद्ध पीठ, रजरप्पा मंदिर परिसर में हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया. मौके पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की. इसके बाद विधायक जमशेदपुर पूर्वी सरयू राय, विधायक मांडू विधानसभा क्षेत्र जयप्रकाश भाई पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया. मौके पर श्रद्धालुओं व आमजनों को नमामि गंगे योजना के उद्देश्यों एवं गंगा और उसकी सहायक नदियों सहित अन्य नदियों व जल स्रोतों को स्वच्छ रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक किया गया. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-1385-students-included-in-the-excellent-school-entrance-examination-of-the-district/">चाईबासा

: जिले के उत्कृष्ट विद्यालय प्रवेश परीक्षा में1385 विद्यार्थी शामिल
दूसरी खबर

मिशन लाइफ को लेकर डीसी ने की बैठक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/dddd-31.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रामगढ़ : मिशन लाइफ (लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरमेंट) के तहत मंगलवार को उपायुक्त माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस दौरान वन प्रमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार ने उपायुक्त को जानकारी दी गई कि सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में विश्व पर्यावरण दिवस तक जन जागरूकता एवं मोबिलाइजेशन अभियान का संचालन किया जाना है. इसके तहत 75 सामान्य पर्यावरण फ्रेंडली कार्यों को 7 थीम- सेव एनर्जी, सेव वाटर, नो टू सिंगल प्लास्टिक, अडॉप्ट सस्टेनेबल फूड सिस्टम, रिड्यूस वेस्ट, अडॉप्ट हेल्दी लाइफ़स्टाइल एवं रिड्यूस वेस्ट निर्धारित किया गया है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा:">https://lagatar.in/bahragora-arshak-alam-became-college-topper-by-scoring-76-percent-marks-in-inter-commerce/">बहरागोड़ा:

इंटर कॉमर्स में 76 फीसदी अंक लाकर अरशक आलम बना महाविद्यालय टॉपर

सभी विभागों को देना होगा सहयोग- डीसी

बैठक के दौरान उपायुक्त ने मिशन लाइफ के उद्देश्यों पर प्रकाश डालने के उपरांत कहा कि पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन लाइफ के सफल संचालन के लिए सभी विभागों को अपना योगदान देना जरूरी है. मिशन लाइफ एक ऐसा अभियान है जिससे सभी विभाग प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं. इस दौरान उपायुक्त ने सभी विभागों को सर्वप्रथम अपने-अपने कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मियों को मिशन लाइफ के उद्देश्यों के प्रति विस्तार से जानकारी देने का निर्देश दिया. तीसरी खबर

पीवीयूएन ने व्यावसायिक सिलाई प्रशिक्षण की शुरूआत की

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/bbbb-42.jpg"

alt="" width="600" height="320" /> रामगढ़ : पीवीयूएन के सामुदायिक विकास कार्य के तहत स्वर्णरेखा महिला समिति के सहयोग से आस-पास के गांवों की 50 महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से त्रिमासिक सिलाई प्रशिक्षण की शुरूआत की गई. इसकी शुरूआत पीवीयूएन परियोजना प्रमुख रविन्द्र कुमार ने किया. महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण का कार्य श्रमिक शिप्पी समिति द्वारा किया जायेगा. प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को व्यावसायिक सिलाई का प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार से जोडना है. समारोह में मुख्य रूप से नीरज कुमार रॉय, प्रमुख (मा०सं०) पीवीयूएन, स्वर्ण रेखा महिला समिति की सदस्य, श्रमिक शिल्प समिति समेत कई महिला मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही