Search

 
 
 

रामगढ़ : नव मनोनीत लोजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरा करूंगा

 
Ramgarh : दिल्ली से वापसी के क्रम मे रामगढ़ सुभाष चौक पर राष्ट्रीय लोजपा के रामगढ जिला अध्यक्ष राज कुमार रवानी उर्फ चांदी रवानी के नेतृत्व मे नवमनोनीत झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार राज एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजीत राम का जोरदार स्वागत किया गया. इस मौके पर नेताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. मौके पर उपस्थित नवमनोनीत प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने जो जिम्मेवारी हमें सौंपी है, उस जिम्मेवारी को हम पूरी निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक निर्वाह करुंगा. इसे भी पढ़ें-30">https://lagatar.in/amarnath-yatra-will-start-from-june-30-tight-security-arrangements-36-rescue-teams-deployed-at-20-places/">30

जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 20 जगहों पर 36 रेस्क्यू टीमें तैनात
राज कुमार राज ने कहा  झारखंड के सभी जिलों का दौरा कर युवाओं को पार्टी में जोड़ने का कार्य किया जायेगा. लोजपा पार्टी को मजबूत करने और झारखंड में एनडीए गठबंधन को मजबूत करने पर बल दूंगा. वहीं मौजूद युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजीत राम ने कहा कि झारखंड में पार्टी  को मजबूती देने का काम करुंगा.  लोजपा में झारखंड के युवाओं की भागीदारी बढ़चढ़ कर होगी. मौके पर युवा जिला अध्यक्ष शंकर कालिन्दी,राष्ट्रीय लोजपा के रामगढ़ नगर अध्यक्ष पवन कुमार, जिला प्रवक्ता मो. मुबारक, जिला महामंत्री सूरज कुमार, अमरनाथ कुमार, दिनेश ठाकुर, निरु देवी, पम्मी परवीन, धीरज पासवान, अर्जुन मुंडा, अमन लोहरा, सिकन्दर कुमार, सुरेन्द्र साव, शिवा राम, विकास झा, जैकी खान ,राज कुमार सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही