Search

रामगढ़ : भुरकुंडा से सुदी तक की सड़क का होगा कायाकल्प, कैबिनेट की मिली मंजूरी

Durvej Alam Ramgarh : भुरकुंडा के मतकमा चौक से पाली,साकी, चूटूपाली एवं कोड़ी बाजार से चिकोर वाया सुदी तक की लगभग 25.19 किलोमीटर पथ की मजबूती तथा चौड़ीकरण के कार्य का मार्ग गुरुवार को प्रशस्त हो गया.यह सड़क 98 करोड़ 9 लाख 39 हजार की लागत से बनेगी.प्रस्तावित प्रोजेक्ट में मतकमा चौक से पाली,साकी, चूटूपाली एनएच 33 तक कुल लंबाई 20.76 किलोमीटर एवं कोड़ी बाजार से चिकोर वाया सुदी पथ की कुल लंबाई 4.43 किलोमीटर सहित कुल 25.19 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण, पुलों का निर्माण इत्यादि शामिल है. गुरुवार की कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग गयी. इसे भी पढ़ें-चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-mdm-started-in-schools-as-soon-as-clarification-is-sought/">चक्रधरपुर

: स्पष्टीकरण मांगते  ही स्कूलों में एमडीएम शुरू इस संबंध में विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि भू अर्जन एवं यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिये प्रस्तावित कार्य को विगत दिनों पूर्व ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित कराया था. इस बहुप्रतीक्षित तथा महत्वपूर्ण सड़क के चौड़ीकरण तथा मजबूतीकरण होने से उक्त क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी. साथ ही घरेलू, कृषि और व्यवसायिक कार्यों में तेजी आएगी.उक्त सड़क की स्थिति काफी खराब है. लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों की कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए इस मामले को लेकर लगातार सरकार और अधिकारियों से संपर्क में थी. इसे भी पढ़ें-बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-police-released-alleged-accused-caught-by-villagers/">बोकारो

: ग्रामीणों के हाथों पकड़े गए कथित आरोपी को पुलिस ने छोड़ा विधायक ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि यह प्रयासों का फल है जो देखने को मिल रहा है और झारखंड सरकार के कैबिनेट की बैठक में सड़क के पुनर्निर्माण कार्य को स्वीकृति हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के सभी हिस्सों में अच्छी और सुगम रोड का जाल बिछाया जायेगा तथा क्षेत्र के सभी पथ को मुख्य पथ से जोड़कर आवागमन को सुलभ किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//