Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : पीठासीन पदाधिकारियों के साथ प्रत्याशियों की बकझक, भीड़ को पुलिस ने लाठी चार्ज कर नियंत्रित किया

Advertisement
Advertisement
Ramgarh : पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में मतदान के दौरान यहां मंगलवार को हंगामा हुआ और पुलिस को लाठी चार्ज करनी पड़ी. यह घटना पतरातू प्रखंड के लपंगा पंचायत अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय स्थित वार्ड नंबर 1 में मतदान के दौरान हुई. इस घटना के बाद इस केन्द्र में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/in-ranchi-the-lights-of-traffic-lights-go-off-cameras-are-installed-at-40-signals-out-of-81/">रांची

में ट्रैफिक लाइट की बत्ती गुल, 81 में 40 सिग्नल पर ही लगे हैं कैमरे

बैलट पेपर फाड़ कर रखे जाने का  प्रत्याशियों ने किया विरोध

घटना के संबंध में बताया गया कि लपंगा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय वार्ड नंबर 1 के बूथ में पीठासीन पदाधिकारियों द्वारा बैलट पेपर फाड़ कर रखे गये थे. जिसके बाद प्रत्याशियों ने इसका विरोध किया. विरोध के बाद पीठासीन पदाधिकारी और प्रत्याशियों के बीच बकझक शुरू हो गयी. मामला बढ़ता देख तैनात सुरक्षाकर्मियों ने लाठी चार्ज शुरु कर दी और लोगों को खदेड़ खदेड़ कर पीटा. पूरे मामले पर पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र चौधरी का कहना है कि कुछ लोगों के द्वारा बैलेट पेपर छीनने और  पीठासीन पदाधिकारियों के साथ हाथापाई करने का प्रयास किया जा रहा था.  जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई और भीड़ को तितर बितर करने के लिए लाठी चलायी.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही