Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : 50 दलित परिवारों का उजड़ा घर, सरकार कर रही है मौज मस्ती- रोशन लाल चौधरी

Ramgarah : अखिल झारखंड अनुसूचित जाति महासभा के बैनर तले रामगढ़ जिला में झारखंड सरकार हेमंत सोरेन के विरोध में काला बिल्ला लगाकर विरोध मार्च (पैदल मार्च) निकाला गया, जिसकी अध्यक्षता महासभा के जिला अध्यक्ष उत्तम पासवान एवं संचालन जिला सचिव अमरदीप राम ने किया. इस विरोध मार्च में मुख्य अतिथि के तौर पर बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशन लाल चौधरी पहुंचे थे. विरोध मार्च सिद्धू कानू जिला मैदान से पैदल मार्च चलते हुए सुभाष चौक में समापन किया गया. मुख्य अतिथि रोशन लाल चौधरी ने कहा कि झारखंड सरकार पिकनिक मनाने एवं रायपुर के आलीशान होटल में अपनी मौज मस्ती में लगी हुई है और यहाँ झारखंड में बड़ी-बड़ी घटनाएं हो रही है. पलामू विश्रामपुर में महादलित परिवार के साथ घटना हुई है, वह बहुत ही चिंता का विषय है. इसे भी पढ़ें–जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-youth-dies-after-slipping-while-playing-football/">जगन्नाथपुर

: फुटबॉल खेलने के दौरान फिसल कर गिरने से युवक की मौत

पलामू जैसी घटना दुर्भाग्यपूर्ण- उत्तम पासवान

आजसू पार्टी ने मांग की है कि सरकार मामले में जल्द कड़ा कदम उठाए. महासभा के जिला अध्यक्ष उत्तम पासवान ने कहा कि पलामू जैसी घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. एक विशेष वर्ग के लोगों द्वारा 50 महादलित परिवार को वहां के दबंगों द्वारा उनके घरों को गिरा दिया गया. उनके साथ मारपीट कर उन्हें जबरन गांव से निकाल दिया गया और सरकार हाथ पर हाथ धरे तमाशा देख रही है. पूरे राज्य में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है. अपराधियों और दबंगों का मन सरकार ने बढ़ा दिया है. सरकार को चाहिए कि पलामू के इस मामले को गंभीरता से संज्ञान लें और सभी परिवारों को पुनः बसाया जाए. कार्यक्रम में मुख्य रूप से बुद्धिजीवी मंच के केंद्रीय सचिव महेंद्र मोदी, केंद्रीय सदस्य विमल बुधिया, महासभा जिला उपाध्यक्ष शंकर नायक, देवचरण रविदास, जिला उपाध्यक्ष संजय बनारसी, जिला उपाध्यक्ष अरुण महतो, पिछड़ा वर्ग महासभा कार्यकारी अध्यक्ष दीपक साहू, नगर अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, नगर सचिव नीरज मंडल सहित कई लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें–जेपीएससी">https://lagatar.in/the-candidates-of-assistant-engineer-reached-the-chief-ministers-residence-demanding-the-appointment-of-jpsc-president/">जेपीएससी

अध्यक्ष की नियुक्ति की मांग को लेकर सहायक अभियंता के अभ्यर्थी पहुंचे मुख्यमंत्री आवास [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही