Search

 
 
 

रामगढ़ : 24 घंटे के अंदर चोरी कांड का खुलासा, सामानों के साथ चोर गिरफ्तार

 
Ramgarh :  बरकाकाना ओपी क्षेत्र के पोचरा में जगदीश नायक की आवास में हुई चोरी का बरकाकाना ओपी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही खुलासा कर दिया. चोरी कांड में शामिल पोचरा निवासी चंदन कुमार साव को चोरी किए गए सामानों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पोचरा के जगदीश नायक की आवास में हुई लाखों रुपये की साउंड सिस्टम की चोरी कांड में शामिल चंदन कुमार साव को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसे भी पढ़ें–धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-open-doors-of-temples-as-soon-as-the-solar-eclipse-ends/">धनबाद:

सूर्यग्रहण समाप्त होते ही मंदिरों के खुले पट

डीजे मिक्सर मशीन को पुलिस ने किया जब्त

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चंदन कुमार साव की शिनाख्त की. जिसके बाद पूछताछ के दौरान चंदन कुमार ने अपना जुर्म कबूल लिया. पुलिस ने छापेमारी के दौरान दो बड़ा आहूजा कंपनी का डीजे मिक्सर मशीन, एक स्टेंजर कंपनी का बड़ा डीजे मिक्सर मशीन, तीन छोटा स्टेंजर कंपनी के डीजे मिक्सर मशीन, एक स्टूडियो मास्टर कंपनी का छोटा डीजे मिक्सर मशीन बरामद किया है. वही छापेमारी दल में बरकाकाना ओपी प्रभारी विनय कुमार , पु0आ0नि सफीउल्लाह अंसारी, पु0आ0नि भुनेश्वर यादव, आरक्षी दीपक उरांव सहित कई पुलिस बल शामिल थे. इसे भी पढ़ें–रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-the-doors-of-maa-chhinnamastika-temple-remained-closed-during-the-solar-eclipse/">रामगढ़

: सूर्य ग्रहण के दौरान मां छिन्नमस्तिका मंदिर का कपाट रहा बंद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही