Search

 
 
 

रामगढ़ : ड्यूटी पर रहने वाले पोस्टल बैलट के पात्र, डीसी ने दिये निर्देश

 
Ramgarh: लोकसभा आम निर्वाचन में पोस्टल बैलट से मतदान को लेकर सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार ने पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय के साथ समाहरणालय सभाकक्ष में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी रवींद्र कुमार गुप्ता ने पोस्टल बैलट के माध्यम से होने वाले मतदान को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान आवश्यक सेवाओं में कार्यरत व्यक्ति, ऐसे अधिकारी/ कर्मी जो मतदाता सूची में नामांकित हैं और जिन्हें मतदान की तिथि पर ड्यूटी पर होने के लिए प्रमाणित किया जाएगा, वे आवश्यक सेवाओं की श्रेणी में अनुपस्थित मतदाताओं (अब्सेंटी वोटर एसेंशियल सर्विस) के रूप में डाक मत पत्र द्वारा अपना वोट डालने के पात्र होंगे. इस दौरान उपायुक्त ने आवश्यक श्रेणी में आने वाले विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मियों का मतदान लोकसभा आम निर्वाचन के दौरान सुनिश्चित कराने को लेकर सभी अधिकारियों एवं कार्यालय प्रधानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-worker-dies-in-stock-yard-of-bhel-patratu/">रामगढ़

: भेल पतरातू के स्टॉक यार्ड में श्रमिक की मौत
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही