Search

 
 
 

रामगढ़ : ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

 
रामगढ़ पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की कार्रवाई प्राथमिकी दर्ज कर तीनों को भेजा गया न्यायिक हिरासत में Ramgarh: रामगढ़ पुलिस मादक पदार्थ के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. एसपी विमल कुमार के निर्देश पर पतरातू पुलिस ने छापेमारी कर 17.54 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में पतरातू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वीरेंद्र राम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पतरातू क्षेत्र में मादक पदार्थ की खरीद बिक्री से संबंधित गुप्त सूचना मिली थी इसके बाद एक पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी अभियान चलाया गया. इसी क्रम में पतरातू थाना क्षेत्र के खैरा मांझी चौक स्थित एक बंद स्टोन क्रशर के पास से तीन संदिग्ध युवकों को पुलिस ने पकड़ा, जिनकी पहचान अमृतनाथ (28), राहुल गुरुंग (26) वर्ष रोहित दांगी (22) के रूप में हुई. तलाशी के दौरान तीनों युवकों के पास से 17.54 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया. गिरफ्तार अमृतनाथ उपाध्याय के पास एक कीपैड मोबाइल, 500 नकद, स्कूटी और 1.4 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया गया. वहीं राहुल गुरुंग के पास से एक एंड्राइड मोबाइल, 0.54 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया गया, जबकि रोहित कुमार दांगी के पास से एक एंड्राइड मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 2690 रुपये नकद और 16. 26 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया गया. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायिक विरासत में भेज दिया गया है. अभियान में एसडीपीओ पतरातु वीरेंद्र राम, सर्किल इंस्पेक्टर योगेंद्र कुमार, पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता, दरोगा प्रदीप कुमार रजक, शिव कश्यप, संतोष कुमार सिंह सदलबल शामिल थे. इसे भी पढ़ें-छात्राओं">https://lagatar.in/girl-students-achieved-success-through-hard-work-should-choose-better-career-commissioner/">छात्राओं

ने कड़ी मेहनत से पाई सफलता, बेहतर करियर का करें चुनाव : आयुक्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही