Search

 
 
 

रामगढ़ : चोरी की बैट्री के साथ तीन गिरफ्तार

 
Ramgarh : भदानीनगर पुलिस ने वाहनों से बैट्री चोरी करनेवाले तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए लोगों के पास से पुलिस ने चोरी की दो बैट्री बरामद की है. इस संबंध में भदानीनगर ओपी प्रभारी राजदीप कुमार ने कहा कि पुलिस गश्ती दल को सूचना मिली की भदानीनगर के लपंगा मस्जिद कॉलोनी की तरफ युवक चोरी का सामान लेकर जा रहे हैं. पुलिस ने युवक को पकड़कर छानबीन की, जिसमें ऑटो से चोरी एमेरॉन कंपनी की बैट्री बरामद की गई. वहीं युवक के बयान पर उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार किया गया. जिनके पास से चोरी की एक और बैट्री बरामद की गई. पकड़े गये आरोपियों में संजय तुरी पटेलनगर निवासी, मनु करमाली और परदेशी करमाली दोनों महुआटोला निवासी शामिल हैं.आरोपियों पर मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने उन्होंने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : सहकारिता">https://lagatar.in/mithali-sharma-assistant-registrar-of-cooperative-department-arrested-for-taking-10000-bribe/">सहकारिता

विभाग की सहायक निबंधक मिताली शर्मा 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही