Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : अपराध की योजना बनाते तीन बदमाश गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
  • बासल थाना क्षेत्र के मुरकट्टी डैम के पास से दबोचे गए
  • एक पिस्तौल, दो कट्टा व 8 एमएम का कारतूस बरामद
Ramgarh : बासल थाना क्षेत्र में आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बनाते तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से हथियार और कारतूस भी बरामद हुआ है. पुलिस ने पूछताछ के बाद अग्रेतर कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस संबंध में पतरातू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार राम ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि एसपी पीयूष पांडेय को गुप्त सूचना मिली थी कि बासल थाना क्षेत्र के मुरकट्टी डैम के पास अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में जुटे हुए हैं. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन कर छापेमारी अभियान चलाया गया. इस क्रम में तीन लोगों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रियांश सिंह उर्फ स्वतंत्र उर्फ आरडीएक्स, शिवम राज और अनिकेत कुमार उर्फ मोनू के रूप में पुलिस ने की है. तीनों रांची जिले के धुर्वा थाना क्षेत्र का रहने वाला है. तलाशी में एक पिस्तौल, दो कट्टा और आठ एमएम का एक कारतूस बरामद हुआ है.

रोशन साहू हत्याकांड में शामिल था एक अभियुक्त

एसडीपीओ ने बताया कि इन तीनों में एक अभियुक्त 6 अगस्त 2023 को बासल थाना क्षेत्र के माही रेस्टोरेंट के मालिक रोशन साहू हत्याकांड में शामिल था. उसने अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. अभियुक्त की निशानदेही पर हत्याकांड में उपयोग की गई बाइक का नंबर प्लेट भी जब्त किया गया है. छापेमारी दल में पतरातू एसडीपीओ के साथ पतरातू अंचल पुलिस निरीक्षक योगेंद्र सिंह, बासल थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह कुंतिया, पतरातू थाना प्रभारी राजदीप कुमार, भुरकुंडा ओपी प्रभारी मयंक प्रसाद, दारोगा सोनू कुमार, दारोगा मंटू चौधरी सहित पतरातू थाना के सशस्त्र बल शामिल थे. इसे भी पढ़ें : गजराज">https://lagatar.in/threat-to-the-kingdom-of-the-elephants/">गजराज

के राज पर खतरा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही