Search

 
 
 

रामगढ़ : ख़तियानी जनसभा उलगुलान- 2 में गरजे टाइगर जयराम महतो, कहा झारखंडी नेता कर रहे हैं गंदी राजनीति

 
Ramgarh : टाइगर जयराम महतो रविवार को रामगढ़ दौरे पर पहुंचे जहां उन्होंने गोला और कुंदरू कला में ख़तियानी जनसभा उलगुलान-2 सभा में जमकर गरजे. सभा में जयराम ने अपने 2 घंटे के संबोधन में झारखंड राज्य में ख़तियानियों की स्थिति के बारे में बताया. उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड का नवनिर्माण होना चाहिए, हमारी लड़ाई भाषा से शुरू हुई थी. झारखंड के निर्माण में भाषा का काफी महत्व है. आज झारखंड के लोग झारखंड में ही गुलाम बनकर रह गये हैं, इसका सबसे बड़ा कारण भाषा है. भाषा का आंदोलन बोकारो से शुरू होकर पूरे झारखंड में फैल गया. इसे भी पढ़ें- चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-legislator-representative-of-badamara-rath-mela-inaugurated-by-playing-dhamsa/">चाकुलिया

: बड़ामारा रथ मेला का विधायक प्रतिनिधि ने धमसा बजाकर किया उद्घाटन

सरकार के सिस्टम से है हमारी लड़ाई- जयराम

मंच से जयराम ने कहा कि झारखंड के राजनेता गंदी राजनीति कर रहे हैं. आज झारखंड के लोग साग-सब्जी बेचकर अपने बच्चों को पढ़ा रहे हैं लेकिन जब झारखंड में वैकेंसी निकलता है तो वह झारखंडियों के लिए नहीं होकर पूरे भारतवर्ष के लिए होता है जिससे झारखंड से बाहर के लोग भी वैकेंसी भरकर झारखंड में नौकरी प्राप्त करते हैं. उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे झारखंड में जंगल खत्म हो रहा है, हमारी लड़ाई सरकार के सिस्टम से हैं, ना की किसी जाति विशेष व्यक्ति से. झारखंड के लोगों ने दो प्रकार की लड़ाई लड़ी थी. एक अंग्रेज से और दूसरा महाजनी प्रथा से. अंग्रेज तो चले गए हैं लेकिन आज भी झारखंड में महाजनी प्रथा और साहूकार से झारखंड के लोग दबे हुए हैं. टाइगर जयराम महतो को सुनने कुंदरू कला में सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे थे. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-student-ajsu-demanded-to-hold-university-student-union-elections-pending-for-years/">जमशेदपुर

: छात्र आजसू ने वर्षों से लंबित विवि छात्र संघ चुनाव कराने की मांग की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही