Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : बच्चों की पढ़ाई को मजेदार बनाने के लिए माता-पिता को दिये गये टिप्स

Ramgarh: रामगढ़ जिला के भुरकुंडा स्थित अग्रसेन स्कूल में केजी के बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया. गेम्स, पेंटिंग, नृत्य, संगीत आदि के माध्यम से नए बच्चों में स्कूल आने के प्रति रुचि बढ़ाई गई, ताकि बच्चे पूरी सहजता के साथ स्कूल में अपना समय व्यतीत कर सके. मौके पर नए अभिभावकों के साथ आयोजित सेशन में जूनियर विंग की प्रमुख करुणा राजगढ़िया ने कहा कि स्कूल आने के लिये बच्चों के पैरेंट्स को बच्चों को जागरुक करना चाहिये. साथ ही बच्चे की पसंद का स्कूल बैग, वाटर बोटल, लंच बॉक्स, कलर बॉक्स, शूज, यूनिफार्म, स्टेशनरी जैसी चीजें दिलाएं. इससे बच्चे का उत्साह बढ़ेगा. शॉपिंग के दौरान उसे बार-बार बताएं कि वह बड़ा हो गया है. अब वह स्कूल जायेगा. साथ ही स्कूल से घर आने पर बच्चों से बात करें ताकि उनका लगाव स्कूल के प्रति बढ़े. इसे भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-government-should-give-jobs-to-the-unemployed-by-bringing-khatian-based-planning-policy-mantu-mahato/">धनबाद

: खतियान अधारित नियोजन नीति लाकर बेरोजगारों को नौकरी दे सरकार- मंटू महतो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही