Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : प्रतिभा सम्मान समारोह में पांच स्कूलों के टॉप 10 विद्यार्थी होंगे सम्मानित

Ramgarh :  बरकाकाना क्षेत्र स्थित बुद्धिजीवी मंच द्वारा 4 जून रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा. समारोह की तैयारियों को लेकर सचिव प्रो शाहनवाज खान के आवास पर आज शनिवार को समीक्षा बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रदीप करमाली ने और संचालन प्रो शाहनवाज खान ने किया. बुद्धिजीवी मंच के प्रवक्ता सुशील कुमार ने बताया कि कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है. इस क्षेत्र के पांचों उच्च विद्यालयों (श्री नारायण उच्च विद्यालय, सी सी एल उच्च विद्यालय, सिउर उत्तक्रमित उच्च विद्यालय, आर्य बाल उच्च विद्यालय और मॉडर्न हाई स्कूल) के टॉप टेन में आने वाले विद्यार्थी को प्रतिभा सम्मान समारोह सम्मानित किया जायेगा.  समीक्षा बैठक में मुख्य संयोजक पंचदेव करमाली, उपाध्यक्ष सोनी देवी, मो सलीम, देवकी बेदिया, प्रभुदयाल महतो, मोहित मुंडा, ब्रह्मदेव महतो, शिबू महतो आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : युवा">https://lagatar.in/youth-rjd-general-secretary-expressed-grief-over-the-train-accident-demanded-an-inquiry/">युवा

राजद के महासचिव ने रेल हादसे पर जताया दुख, जांच की मांग की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही