Search

 
 
 

रामगढ़ : चुट्टूपालू घाटी में ब्रेक फेल होने से ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त, तीन वाहन भी चपेट में आए

रामगढ़ के चुट्टूपालू घाटी में बीती रात एक ट्रेलर ब्रेकफेल होने के कारण अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इतना ही नहीं ट्रेलर ने तीन वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया. हालांकि गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.
 

Ramgarh :  रामगढ़ के चुट्टूपालू घाटी में बीती रात एक ट्रेलर ब्रेकफेल होने के कारण अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इतना ही नहीं ट्रेलर ने तीन वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया. हालांकि गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

 

Uploaded Image

 

जानकारी के अनुसार, रांची की ओर से आ रहे ट्रेलर (JH 10 JQ 3091) का अचानक घाटी में ब्रेकफेल हो गया. अनियंत्रित ट्रेलर ने कार (JH10SX3406), टाटा 709 मिनी ट्रक (BR 06GE 1078) सहित अन्य वाहन को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में तीनों वाहनों में सवार लोग बाल-बाल बच गए. 

 

हालांकि ट्रेलर का कैबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक कैबिन में ही फंस गया.  घटना की सूचना पाकर पुलिस और एनएचएआई की रेस्क्यू टीम घटनास्थल पहुंची और केबिन में फंसे चालक को घंटों मशक्कत के बाद बाहर निकालकर सदर अस्पताल भेजा. घटना के बाद रांची पटना मुख्य मार्ग पर आवागमन घंटों बाधित रहा. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही