Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : चुटूपालू घाटी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रेलर, आवागमन बाधित

Ranchi/Ramgarh :  रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में सड़क हादसा हो गया. यहां गुरुवार की सुबह रांची से हजारीबाग की ओर जा रहा एक पाइप लोड ट्रेलर अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराया और पलट गया. दुर्घटना में ट्रेलर भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है और उसमें लोड पाइप सड़क पर चारों ओर बिखर गया है. दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को सड़क से हटाने के लिए हाइड्रा और क्रेन को मंगवाया गया है. फिलहाल सड़क से वाहन को हटाने का काम जारी है. इधर घटना के बाद सड़क की एक लेन पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है. बता दें कि रामगढ़ की चुटूपालू घाटी ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित है. घाटी में आये दिन सड़क दुर्घटना में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही