Search

 
 
 

रामगढ़ः चुट्टूपालू घाटी में ट्रेलर पलटा, लगा लंबा जाम

चुट्टूपालू घाटी में शनिवार को अहले सुबह एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया. इसके चलते घाटी की सड़क पूरी तरह जाम हो गई. जाम के चलते रामगढ़ शहर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई. गाड़ियां फंसी होने के चलते यात्रियों को घंटों परेशान होना पड़ा.
 

Ramgarh : रामगढ़ की चुट्टूपालू घाटी में शनिवार को अहले सुबह एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया. इसके चलते घाटी की सड़क पूरी तरह जाम हो गई. जाम के चलते रामगढ़ शहर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई. गाड़ियां फंसी होने के चलते यात्रियों को घंटों परेशान होना पड़ा. रामगढ़ जिला पुलिस-प्रशासन ने काफी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को हटाया. इसके बाद दोपहर में आवागमन शुरू हुआ. 

 

ज्ञात हो कि चुट्टूपालू घाटी में तिखा मोड़ होने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं. इसके चलते घाटी में आए दिन जाम लगता है. ज्यादातर दुर्घटनाएं रात में चालकों के नशे में वाहन चलाने से होती हैं. शराब पिकर वाहन चलाना दंडनीय अपराध है. चालकों को इसका ध्यान रखना चाहिए.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही