Search

 
 
 

रामगढ़ : लोकसभा चुनाव को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

 
विभिन्न कोषांगों के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन Ramgarh:  आगामी लोकसभा चुनाव के सफल आयोजन के लिए गुरुवार को जिला समाहरणालय के ब्लॉक बी स्थित सभाकक्ष में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. दो पालियों में विभिन्न कोषांगों में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया. मौके पर नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर/जिला लेवल मास्टर ट्रेनर के रूप में चयनित भू अर्जन पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी सह प्रभारी सामाजिक सुरक्षा शाखा ने प्रशिक्षण दिया. जिला निर्वाचन समन्वय कोषांग, कार्मिक कोषांग, सामग्री कोषांग, सूचना तकनीकी कोषांग, स्वीप कोषांग, विधि व्यवस्था सह आचार संहिता कोषांग में प्रतिनियुक्त, पदाकारियों एवं कर्मियों को चुनाव की बारिकियों से अवगत कराया गया. मौके पर दुविधाओं को दूर करते हुए कई जानकारियां दी गयी. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-charter-plane-filled-with-mlas-did-not-take-off-mlas-are-coming-out/">रांची

: विधायकों से भरी चार्टर प्लेन ने नहीं भरी उड़ान, बाहर निकल रहे विधायक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही