Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Ramgarh : शुक्रवार को भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय हज़ारीबाग ने कार्यशाला का आयोजन किया. जिमखाना क्लब, रांची रोड में वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण 2021-22 के लिए आये हुए चार्टर्ड अकाउंटेंट, अकाउंटेंट और अन्य अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि जिला योजना पदाधिकारी सह जिला सांख्यिकी पदाधिकारी रामगढ़, समीर कुल्लू और सभी गणमान्यों के द्वारा सांख्यिकी के जनक डॉ० प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इसे भी पढ़ें :लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-bjp-district-working-committee-meeting-many-instructions-given-to-workers/">लातेहार:

BJP जिला कार्य समिति की बैठक, कार्यकर्ताओं को दिये गये कई निर्देश

डाटा ऑनलाइन कराने की दी गयी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी सह कार्यालय प्रभारी सूरज कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया. मौके पर सभी प्रशिक्षुकों को वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण से संबंधित डाटा मंत्रालय के पोर्टल पर ऑनलाइन प्रविष्ट करने की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई. वहीं वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी केवी शेखर एवं जयदेव कुमार ने वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण से संबंधित अनुसूची को भरने की जानकारी दी. इसके बाद डॉक्यूमेंट्री वीडियो द्वारा सभी को विस्तार पूर्व अन्य पहलुओं से अवगत कराया गया. इसे भी पढ़ें :SC">https://lagatar.in/sc-stays-carbon-dating-of-shivling-in-gyanvapi-case-sends-notice-to-centre-up-government/">SC

ने ज्ञानवापी मामले में शिवलिंग की कॉर्बन डेटिंग पर रोक लगायी, केंद्र, यूपी सरकार को नोटिस भेजा

मौके पर ये रहे मौजूद

कार्यशाला में भाग लेने वाले उद्यमों में जिंदल स्टील से श्याम किशोर एवं संजीव कुमार, सेल से अभय सागर, झारखंड इस्पात से संजय गोयल एवं मोहित कुमार शर्मा, बिहार फाउंड्री से अतुल कुमार एवं सुशांत प्रसुन्न, बर्नपुर सीमेंट से चंदन शर्मा एवं मुकेश कुमार, ब्रह्मपुत्र से उपेंद्र कुमार, दयाल स्टील से आर के तिवारी एवं अमर नाथ चौधरी, त्रिवेणी अपैरल से पीयूष कुमार सिन्हा सहित अन्य उद्यमों के अधिकारी उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन एवं मंच संचालन कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी नेमीचंद कुमार ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही