Search

 
 
 

रामगढ़ : अर्ली चाइल्डहुड केयर के तहत आंगनबाड़ी सेविकाओं का प्रशिक्षण

 
Ramgarh: रामगढ़ जिला अंतर्गत अलग-अलग क्षेत्रों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के बेहतर संचालन एवं केंद्र के माध्यम से बच्चों व आमजनों को विभिन्न सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है. उपायुक्त चंदन कुमार के निर्देश पर आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन से संबंधित विषय पर प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में जिले के अलग-अलग प्रखंडों में आंगनबाड़ी सेविकाओं के असेसमेंट का कार्य पूर्ण होने के बाद कुल 256 आंगनबाड़ी सेविकाओं का चयन किया गया है. इसके बाद एजेंसी द्वारा प्रशिक्षण का कार्य 16 मार्च शनिवार से शुरू कर दिया गया. आंगनबाड़ी सेविकाओं को 23 मार्च तक प्रशिक्षण दिया जायेगा. बता दें कि असेसमेंट पूरी होने के बाद गोला एवं दुलमी प्रखंड में 62, माण्डू प्रखंड में 77, पतरातू प्रखंड में 71 एवं चितरपुर तथा रामगढ़ प्रखंड में 46 का चयन किया गया है. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/elections-in-jharkhand-in-4-phases-know-when-voting-is-on-which-seat-how-many-voters-will-cast-their-votes/">झारखंड

में 4 चरणों में चुनाव, जानिये किस सीट पर कब है मतदात, कितने मतदाता डालेंगे वोट
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही