Search

 
 
 

रामगढ़: CHC पतरातू में प्रशिक्षण कार्यक्रम, एएनएम और सहिया शामिल

 
Ramgarh: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू में सोमवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ. स्क्रीनिंग कार्य को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रखंड के एएनएम, एमपीडब्ल्यू और सहिया ने भाग लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ CHC पतरातू के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर दिनेश कुमार ने किया. कार्यक्रम में नेत्र सहायक प्रदीप कुमार महतो ने लोगों को मोतियाबिंद स्क्रीनिंग से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि कोविड महामारी के कारण मोतियाबिंद के बैकलॉग में हुई बढ़ोत्तरी को राष्ट्रीय नेत्र ज्योति अभियान चलाकर वर्ष 2024 से 2025 तक खत्म करना है. उन्होंने इस अभियान में 50 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के लोगों का मोतियाबिंद जांच करने की जानकारी दी. इसे भी पढ़ें-  भारत">https://lagatar.in/the-action-of-the-police-on-the-violent-demonstrations-in-india-was-exasperated-by-pakistan-said-we-are-with-indian-muslims-also-mentioning-ranchi/">भारत

में हुए हिंसक प्रदर्शनों पर पुलिस की कार्रवाई पाकिस्तान को नागवार गुजरी, कहा, हम भारतीय मुस्लिमों के साथ, रांची का भी जिक्र
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि मोतियाबिंद ऑपरेशन राष्ट्रीय अंधापन नियंत्रण कार्यक्रम के तहत फ्री में किया जाता है. इसके लिए सभी सहिया, सहिया साथी, बीटीटी और एसटीटी 15 से 21 जून तक डोर टू डोर जाकर लोगों की मोतियाबिंद जांच करेंगी. प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीपीएम मनीष कुमार, बीईई रामदयाल मिस्त्री, विवेक कुमार भंडारी, बीटीटी संजय दांगी, केशव कुमार और सीएचसी के सभी एनएम, एमपीडब्ल्यू, सहिया और बीटीटी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/after-communal-tension-in-ranchi-increased-vigil-in-bermo/">रांची

में सम्प्रदायिक तनाव के बाद बेरमो में बढ़ी चौकसी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही