Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : 'मेरा माटी मेरा देश' कार्यक्रम के तहत किया गया वृक्षारोपण

Advertisement
Advertisement
Ramgarh: रामगढ़ में कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना, इकाई एक और इकाई दो ने मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम अंतर्गत गोद लिए गांव सिरकंडेर में वृक्षारोपण किया. इस दौरान पतरातू प्रखंड के सिरकंडेर पंचायत भवन के सामने आम, जामुन , बेल अमरूद और महोगनी के वृक्ष लगाए गए. इस कार्यक्रम में गांव के मुखिया रविंदर बेदिया, ग्राम पंचायत, वार्ड पार्षद, पंचायत सेविका, वार्ड महिला सदस्य व ग्रामीण मौजूद रहे. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. कामना राय, अनामिका ने सबके साथ मिलकर वृक्ष लगाया और सबका मुंह मीठा कराया. रामगढ़ कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना के सक्रिय स्वयंसेवक आशीष जायसवाल व देवेंद्र कुमार ने भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाई. इस कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें:  गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudabanda-district-councilor-submitted-memorandum-to-minister-champai-soren-regarding-the-problems-of-ashram-school/">गुड़ाबांदा

: जिला पार्षद ने आश्रम विद्यालय की समस्याओं को लेकर मंत्री चंपाई सोरेन को सौंपा ज्ञापन
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही