Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ः नेताजी सुभाष चंद्र बोस को जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस एक महान राष्ट्रभक्त, साहस व त्याग के प्रतीक थे. आज का दिन हमें याद दिलाता है कि आजादी हमें दान में नहीं मिली, बल्कि अनगिनत वीरों के बलिदान से मिली है.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh : रामगढ़ में शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती पर पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई. शहर के सुभाष चौक स्थित प्रतिमा स्थल के समीप आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल व विशिष्ट अतिथि के रूप में बरकाकाना रेलवे के डीटीएम राजहंस सिंह, रोहित साठे व एंथ्रोपोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, रांची के प्रभारी राजकिशोर महतो शरीक हुए. अतिथियों ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की.


राजीव जायसवाल ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस एक महान राष्ट्रभक्त, साहस व त्याग के प्रतीक थे. आज का दिन हमें याद दिलाता है कि आजादी हमें दान में नहीं मिली, बल्कि अनगिनत वीरों के बलिदान से मिली है. उन्होंने नेताजी के प्रसिद्ध कथन तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा का उल्लेख करते हुए कहा कि यह वाक्य युवाओं में राष्ट्र के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की प्रेरणा देता है.


डीटीएम बरकाकाना राजहंस सिंह व एमईएस के रोहित साठे ने लोगों से नेताजी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया. इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय व आर्मी स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. भाषण व पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. मौके पर भाजपा के अनमोल सिंह, धनंजय कुमार, पुटुस, भास्कर दत्ता, गौरांग राय, प्रदीप सिंह, जोगेंद्र सिंह जग्गी, बन्नी गांधी, संतोष चावला, चैंबर अध्यक्ष मंजी सहानी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही